फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्रीय भाषाओं के जरिये हिंदी को मिलेगी मजबूती

Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधानसभा में तीन क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी, ब्रज व बुंदेली प्रयोग को अनुमति के बाद यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने नए सत्र से इन तीनों भाषाओं में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स चलाने की रूपरेखा तय कर ली है। डीआईओएस ने बताया कि इसे लेकर विश्वविद्यालय एक सेमिनार आयोजित कर रहा है, जिसमें उनके साथ-साथ जनपदीय महाविद्यालयों प्राचार्य भी आमंत्रित होंगे।
विज्ञापन

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में यूपी के अधिकतर विद्यार्थी ऑनलाइन कोर्स करते हैं। राज्य प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ अब मुख्य परीक्षा की तैयारी है, जिसमें हिंदी का अहम योगदान माना जाता है। इस बीच क्षेत्रीय भाषाओं के जरिये हिंदी के मजबूती की संकल्पना पर राजर्षि टंडन 21 व 22 मार्च को हिंदी उत्थान में क्षेत्रीय भाषाओं का महत्व, विषय पर सेमिनार कराएगा। इसमें देश विदेश के नामी शिक्षाविद् आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें