फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 11 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए सत्र में प्रौद्योगिकी, डिजिटल व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रयोग, कैरियर गाइडेंस, विज्ञान, गणित व अंग्रेजी में बच्चों की रुचि कैसे बढ़ाएं, शिविर के जरिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से राजकीय माध्यमिक स्कूलों के तैनात शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है। जनपद में कुल 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। कुल 134 शिक्षक इन स्कूलों में हैं जबकि 177 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें