फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के अधिग्रहण आदेश को समय से तामिला करावें अधिकारी, आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वाहनों के अधिग्रहण आदेश को समय से तामिल कराएं’
विज्ञापन

आरटीओ अनिता सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में जिन वाहनों का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया जाना है, उन वाहनों के अधिग्रहण आदेश को जल्द से जल्द तामिल कराया जाए, जिससे वाहन स्वामी निर्धारित समय पर अपने वाहनों को चुनाव कार्य के लिए भेज सकें। यह बातें आरटीओ अनिता सिंह ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण आदेश के बाद, अगर वाहन स्वामी वाहन देने में किसी प्रकार की आनाकानी करते हैं, तो कार्रवाई करें। उन्होंने चुनाव में लगने वाले वाहनों की संख्या, रिजर्व में रखे जाने वाले वाहनों की संख्या के अलावा अन्य सभी बिंदुओं पर जानकारी ली। एआरटीओ आरसी भारतीय ने थानावार भेजे गए अधिग्रहण आदेश के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर यात्री कर अधिकारी मथुरा प्रसाद, संभागीय निरीक्षक संजय सिंह के अलावा कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें