फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में हरितालिका तीज पर उपस्थित महिलाएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हरितालिका तीज : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सुहागिन महिलाओं ने रविवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। मौसम भी व्रती महिलाओं पर मेहरबान रहा। पूरे दिन बदली छाई रही और हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया। पूरे दिन निराजल व्रत रहने के बाद महिलाओं ने शाम को पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए पूजा की।
विज्ञापन

हरितालिका तीज के पावन पर्व पर महिलाओं ने रविवार को निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग की मंगलकामना की। पं. रामकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं ने व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की कामना की। हरितालिका तीज पर व्रत का यह महत्व है कि अगर कुंवारी कन्या इस व्रत को विधि विधान से पूजन करती हैं, तो उसे सुयोग्य वर मिलता है। अगर सुहागिनें इस व्रत को करती हैं, तो उनके पति को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए जंगल में जाकर घोर तपस्या की थी। इस पर भगवान भोलेनाथ ने वर दिया कि जो महिला इस व्रत को श्रद्धाभाव के साथ करेगी, उसका सुहाग दीर्घकाल तक जीवित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें