फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति की धनराशि से प्रोत्साहित होंगे दिव्यांग विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग छात्राआें को मिलेगी दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसी बालिकाएं जो दिव्यांग हैं, उन्हें दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे न सिर्फ वे प्रोत्साहित होंगी, बल्कि अन्य बालिकाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को उपकरण के साथ-साथ शिक्षा का लाभ दिया जाता है। प्रत्येक दिव्यांग छात्राओं को प्रतिमाह 200 रुपये की दर से दस माह का 2,000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। विभाग ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 100 छात्राआें को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई है, जल्द ही इनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। धनराशि प्राप्त करने के उपरांत छात्राएं उसका प्रयोग शिक्षा की बेहतरी की दिशा में कर सकेंगी। इससे जहां उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकेगा, वहीं दूसरी बालिकाएं भी प्रेरित होंगी। जिला समन्वयक केके सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 100 दिव्यांग छात्राओं को दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति की धनराशि जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें