224 पैकेट टाफी और बाइक बरामद
खनुआ ( महराजगंज )। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी खनुआ बीओपी के जवानों ने शनिवार को गश्त के दौरान नेपाल जा रहे एक युवक को पकड़ा है। वह बाइक से टाफियां लेकर जा रहा था। असिस्टेंट कमांडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि 224 पैकेट टाफी व नेपाली बाइक सहित आरोपित को नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।