फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जरूरतमंदों को डबल अनाज दे रही सरकार’

विज्ञापन
महुअवा गांव में अनाज वितरण करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘जरूरतमंदों को डबल अनाज दे रही सरकार’
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जरूरतमंदों को बांटा अनाज
महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को नगर के महुअवा में राशन की दुकान से मुफ्त अनाज वितरण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ लाभार्थियों को आनाज के पैकेट दिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब गरीबों को डबल अनाज दे रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त अनाज महाअभियान का शुभारंभ किया है। 2017 के पहले जनता के अनाज पर माफिया का कब्जा था। गरीबों का अनाज माफिया डकार जाते थे। भाजपा सरकार ने गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया और उन तक अनाज को पहुंचाने का काम किया। अनाज वितरण योजना के तहत पात्र कार्डधारक एक परिवार को एक किलो तेल, एक किलो दाल एक किलो नमक, तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल देने काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंत्योदय कार्डधारक परिवार को 35 किलो गेहूं, चावल के साथ एक किलो चीनी हर महीने देने की व्यवस्था है। इस दौरान आपूर्ति विभाग के एआरओ मनोज शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र गुप्ता, राकेश अग्रहरि, पौहारी शरण विश्वकर्मा, अरविंद मौर्य, सूर्यनाथ शर्मा, जयहिंद चौधरी, जगदीश साहनी, बबलू तिवारी, संजीव शुक्ला, राधारमण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निशुल्क अनाज पाकर खिल उठे चेहरे
ठूठीबारी। कस्बे में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर रविवार को सिसवां के विधायक प्रेम सागर पटेल ने जरूरतमंदों को निशुल्क अनाज वितरित किया। पात्र लाभार्थियों को अनाज, तेल, नमक व चना वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि देश में अब तक का यह सबसे बड़ा अनाज वितरण अभियान है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। इस दौरान तहसीलदार अरविंद कुमार, आपूर्ति निरीक्षक मीरा राय, जयप्रकाश निगम, अमरीश यादव, जितेंद्र चौधरी, बैजनाथ सिंह, जयहिंद, आरपी यादव, विपिन सिंह, नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें