फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकट में गोरखपुर को मिली खिताबी जीत, महराजगंज उपविजेता घोषित
विज्ञापन

महराजगंज। छत्रपति साहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज में शुक्रवार को गोरखपुर जोन की 22वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का फाइनल मुकाबला हुआ। गोरखपुर एवं महराजगंज की टीम के बीच फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम 35 रन से विजयी घोषित हुई। उप विजेता का खिताब महराजगंज को मिला।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं एसपी प्रदीप गुप्ता ने विजेता एवं उप विजेता को पुरस्कृत किया। गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाया। गोरखपुर की तरफ से सर्वाधिक रन दीपक यादव 64 व अंकित ने 17 रन बनाया। महराजगंज की तरफ से दिलीप कुमार 3 व रंजीत ने 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम नें 20 ओवरों मे 9 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। महराजगंज की तरफ से कृष्णा तिवारी 17 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। गोरखपुर की तरफ से विनोद कुमार व रंजीत कुमार ने 2-2 विकेट लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 3 अर्द्धशतक लगाने वाले दीपक यादव को मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया तथा रोमांचक मैच में आतिशी पारी खेलने वाले कृष्णा तिवारी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, रामानन्द यादव, विजेन्द्र भारती, लक्ष्मण गौड़, बृजेश कुमार, पीयूष नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। जोन की दो टीमे श्रावस्ती व बलरामपुर अपरिहार्य कारणों से प्रतियोगता मे हिस्सा नहीं ले सकी।
फुटबॉल मैच : सीवान ने रेलवे क्लब गोरखपुर को 3-1 से हराया
कोठीभार/सिसवां बाजार (महराजगंज )। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन यूनाइटेड क्लब सीवान ने एनई रेलवे क्लब गोरखपुर को 3-1 से पराजित कर मैच के अगले दौर में जगह बनाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार का मैच यूनाइटेड क्लब सीवान व एनई रेलवे क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। खेल के दसवें मिनट में ही सीवान की ओर से खेल रहे नाइजीरिया के खिलाड़ी बटोरेगा पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। विपक्षी टीम ने भी प्रहार शुरू किया परंतु सफलता नहीं मिल सकी और पुन: बटोरेगा ने एक गोल और दाग कर सीवान को 2-0 की बढ़त दिलाई। दोनो टीमों ने गोल के लिए जम कर प्रयास किया व गोरखपुर के मेहरुद्दीन ने मध्यांतर के 12 मिनट में शानदार गोल कर दिया। दो मिनट बाद ही सीवान के कौशल ने एक गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त पर ला दिया। खेल के आखिरी मिनट तक गोरखपुर के खिलाड़ी गोल के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक सबया के शाखा प्रबंधक शैलेष सिंह रहे। इस दौरान प्रवीण सिंह, शिब्बू मल्ल, नसीम, नौशाद, महमूद आलम, सन्नी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें