फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका के पिता-भाई व अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
अखिलेश की मौत पर रोते परिजन।  
विज्ञापन
शुक्रवार को गोरखपुर में पेड़ से लटका मिला था युवक का शव, पिता ने गुलरिहा थाने ने दी तहरीर
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता-भाई और अन्य परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
महराजगंज। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अखिलेश सिंह, निवासी देवीपुर थाना पनियरा के रूप में हुई है। पिता अयोध्या सिंह ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर अखिलेश की प्रेमिका के पिता, उसके भाई व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता के अनुसार, 24 मार्च 2026 की सुबह गुलरिहा थाने में युवक की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। उसी दिन अपराह्न करीब 3 बजे सूचना मिली कि गोरखपुर में धर्मशाला पुल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त अभिलेश सिंह के रूप में की। आरोप है कि युवक की हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया था। पेड़ से लटके मिले शव का हाथ और पैर बंधा हुआ था। इस वजह से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन

अखिलेश के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अखिलेश का प्रेम संबंध रिश्तेदारी की एक लड़की से था। आरोप के मुताबिक, लड़की ने युवक को फोन कर राजस्थान से बुलाया और अपने कमरे पर बुलाया। वहीं पर लड़की के भाई, पिता और अन्य परिजनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि लड़की के परिजन पहले से ही युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 26 मार्च को लड़की ने बातचीत में कथित रूप से यह स्वीकार किया था कि युवक उसके कमरे पर आया था।
विज्ञापन

मृतक की बड़ी बहन, निवासी चरगांवा गोरखपुर के अनुसार, अखिलेश 26 मार्च की शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन अपराह्न करीब 3 बजे थाना शाहपुर थाना पुलिस ने फोन कर एक शव मिलने की सूचना दी। परिजनों का यह भी कहना है कि लड़की और अखिलेश के परिवार के बीच रिश्तेदारी के कारण पहले से आना-जाना था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें