फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरा पेड़ काटने से मना करने पर मनबढ़ों ने वॉचर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने मनबढ़ों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तरी चौक रेन्ज के घोडहवा बीट के जंगल में हरा पेड़ काटने से मना करने पर मनबढ़ों ने वाॅचर की पिटाई कर दी। पीड़ित वाॅचर ने शनिवार को मनबढ़ों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि वह उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट में वॉचर पद पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट के जंगल में लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि महरी गांव निवासी बलिराम, भूअर, पत्थल, भगवान दास, दिलीप और सेन जामुन का हरा पेड़ काटकर साइकिल पर लाद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मौके पर बीट सिपाही हरिश्चंद्र भी पहुंच गया। वह साइकिल सहित लकड़ी बरामद कर उसे वन चौकी पर ले जा ही रहा था, तभी मनबढ़ गाली-गलौज करते हुए लकड़ी छीनकर उठा ले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद जब शिकायतकर्ता वॉचर कहीं जाने के लिए अकेला तो मनबढ़ों ने अपने घर के सामने उससे मारपीट की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें