फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल सीख रही बालिका की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत

Sun, 13 Oct 2024 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। खड़ंजा गांव के पश्चिम गड़ौरा से लक्ष्मीपुर खुर्द जाने वाले मार्ग पर साइकिल सीख रही एक बच्ची गिट्टी लदे टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कडजा निवासी सच्चिदानंद तिवारी की तेरह वर्षीय पुत्री अंशिका तिवारी रविवार सुबह गांव के खड़ंजा के पश्चिम गड़ौरा से लक्ष्मीपुर खुर्द गांव जाने वाले मार्ग पर साइकिल सीख रही थी। उसी दौरान गड़ौरा की तरफ से आ रही गिट्टी लदे टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया की लड़की के पिता सच्चिदानंद तिवारी की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। लड़की की मां दूसरी शादी कर ली। अंशिका अपने बाबा के पास रहती थी। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक मौके से फरार है। टैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें