फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गिरीश चंद्र त्रिपाठी चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 23 Jan 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा की नई कार्यकारिणी की गठन के लिए मंगलवार को विभिन्न पदों पर चुनाव कराया गया। शत-प्रतिशत हुए मतदान में बहुमत पाकर गिरीश चंद त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गिरीश चंद त्रिपाठी को 47 एवं विभूति यादव को 33 मत मिले। गिरीश चंद त्रिपाठी के पक्ष में बहुमत आने पर वह अध्यक्ष, रियाज अहमद 45 मत पाकर सचिव, तरुण श्रीवास्तव 51 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सिंह 47 मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुणेश विश्वकर्मा 43 मत पाकर कोषाध्यक्ष, राजन प्रजापति 41 व सूर्यनाथ उर्फ सूर्या मिश्र 36 मत पाकर संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।
वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए सतपाल सिंह राजपाल को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है। इसके साथ ही अहमद रजा, सत्य नारायण प्रजापति, जितेंद्र, एजाज, ज्ञानेंद्र, बुद्धेश, नागेंद्र एवं संतोष कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर खुशी प्रकट की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष साधु शरण मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडेय, कमलेश गौड़, लल्लन अंसारी, सचिन स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें