फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा, गांजा और शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवा, गांजा और शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई, केस दर्ज का आरोपियों का किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों रविवार की रात को पुलिस ने नशीली दवा, गांजा और अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिह ने बताया कि रविवार रात को नेपाल बॉर्डर से सटे शीतलापुर खेसरहा गांव के निकट मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार लिया गया। तलाशी में स्कूटी की डिकी से दो मिली लीटर के 48 एंपुल, 10 नशीले इंजेक्शन, 144 टेबलेट, 10 बोतल कफ सिरप के अलावा पांच सौ की नेपाली नोट बरामद हुई। पूछताछ में एक आरोपी ने पना नाम अमूल थापा निवासी वर्धघाट वार्ड नंबर पांच जिला नवलपरासी नेपाल बताया। दूसरे ने अपना नाम मैनुद्दीन निवासी बेलवा थाना कोतवाली ठूठीबारी बताया। इसी के क्रम में पुलिस टीम ने क्षेत्र के टोंगरी पुल के पास पक्की सड़क के नीचे से 10 लीटर अपमिश्रित शराब के अलावा यूरिया एवं नौसादर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अवधेश चौधरी निवासी हरेडीह निचलौल शहर बताया। क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए आधा किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम कृष्ण चौधरी निवासी हरेडीह निचलौल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें