फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ट्रक से चावल की लूट और चालक के हत्यारोपी चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चालक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। भारत से नेपाल के काठमांडू जा रहे ट्रक को लूट कर उसके चालक की हत्या करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। मंगलवार दोपहर में घटना का पर्दाफाश करते हुए रुपनदेही जिले की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
नेपाल के रुपनदेही जिले के एसपी मनोज कुमार केसी ने मंगलवार दोपहर में प्रेसवार्ता ने बताया किजांच में हत्या का राज खुल गया है। चार जुलाई को पुलिस को सूचना मिली भारत के सोनौली से एक भारतीय ट्रक लापता है। उसी दिन भैरहवा के डंडा खोला में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान कोल्हुई निवासी तौफीक अहमद पठान के रूप में हुई, जो नौतनवां स्थित एक चावल मिल से चावल लोड कर नेपाल पहुंचाता था। उसकी ससुराल रुपनदेही के पोखरभिंडी में है। ससुराल में रहने वाले तौफीक नेपाल से ट्रक लेकर आया था और उसके बाद से लापता हो गया था। नेपाल सीमा के पास एक लावारिस ट्रक और लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद शव की पहचान करना आसान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नागरिक तौफीक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के रहस्य का पता लगाना शुरू किया। भारतीय व्यापारी नंदा किशोर यादव ने नेपाल के काठमांडू के एक व्यापारी नंदन को तौफीक के ट्रक से करीब 11 लाख रुपये का चावल भेजा था। इस बात की जानकारी भैरहवा के रहने वाले और फल-सब्जी का कारोबार करने वाले सद्दाम को हुई। उसने नंदन को चावल बेचने के लिए बुलाया। नंदन रकम लेकर रिजवान अली को चावल बेचने को तैयार हो गया। नंदन ने ट्रक चालक तौफीक से सद्दाम को चावल देने और उससे रकम लेने को कहा। तौफीक सीमा शुल्क प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल में प्रवेश करने के बाद रिजवान अली से संपर्क किया। रिजवान और महेश ने उसी रात तौफीक को ईंटों से पीट कर मार डाला। तौफीक को मारने के बाद ट्रक को भूमहि के पास ले जाकर चावल उतार लिया। एक ट्रक में चावल भरकर चितवन और दूसरे ट्रक को तनहु भेज दिया। आरोपियों में से एक महेश ने बाद में भारतीय ट्रक को सीमा पार कर सोनौली ले आया। एसपी ने बताया कि एक टीम ने करीब 200 होटलों में डाला। छह दिन बाद आरोपियों का सुराग लगा। इसके बाद भैरहवा निवासी सद्दाम, महेश, रिजवान एवं तनहू निवासी सुनील पौडेल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें