वसूली के आरोप में चार गिरफ्तार
सोनौली (महराजगंज)। कुनसेरवा बाईपास पर ट्रक चालकों से वसूली के आरोप में सोनौली पुलिस ने ट्रक चालकों की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान ट्रक चालकों से वसूली के आरोप में ट्रक चालकों की शिकायत पर आरोपित अनूप सिंह निवासी सोनौली, आकाश, प्रशांत और अमनदीप निवासी नौतनवां के खिलाफ दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। संवाद
सिलिंडर में रिसाव से लगी आग
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में घर में भोजन बनाते समय अचानक आग लग गई। गांव में आग को देखकर अफरा तफरी मच गई। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मंगलवार करीब 5:30 बजे प्रमोद वर्नवाल निवासी सुकरौली उर्फ अरघा थाना सोनौली के परिजन भोजन बना रहे थे, तभी सिलिंडर में रिसाव के वजह से आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने आग पर काबू पाए जाने की पुष्टि की। संवाद