फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल-पीपीगंज व नेपाल मैच जीत कर क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल : पीपीगंज व नेपाल मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में दाखिल
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित 6 दिवसीय ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पीपीगंज ने 1-0 से मऊ को पराजित किया जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल ने समस्तीपुर को 5-0 से हराया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच संदीप क्लब पीपीगंज व डीएफओ क्लब मऊ के बीच खेला गया। हाफ के पहले दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद भी दोनों दमखम के साथ मैदान में उतरी खेल के 23वें मिनट में दीलीप ने शानदार गोल कर 1-0 से पीपीगंज को आगे कर दिया और मऊ की टीम गोल नहीं कर सकी। पीपीगंज मैच जीत कर क्वार्टरफाइनल में फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच पोखरा क्लब नेपाल व आदिवासी सपोर्टिंग क्लब समस्तीपुर बिहार के बीच खेला गया। मैच के आरंभ से नेपाल के खिलाड़ी समस्तीपुर पर हावी रही। खेल के पहले हाफ के 20वें मिनट पर विजय ने शानदार मैदानी गोल मारकर नेपाल का खाता खोल दिया। ठीक उसके कुछ समय बाद नेपाल के सूरज ने 25वे व 32वे मिनट पर लगातार दो मैदानी गोल मारकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। मध्यांतर के बाद नेपाल ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 48वें मिनट पर विजय कुमार व 62वें मिनट पर सूरज ने शानदार गोल किया। इस तरह से नेपाल 5-0 से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन

पहले मैच के मुख्य अतिथि जिला जज समस्तीपुर आशीषमणि त्रिपाठी व दूसरे मैच के सपा नेता प्रमोद शर्मा रहे। इस दौरान आयोजक मंडल के शकील अहमद, इफ्तेखार अहमद, धर्मेंद्र शुक्ला, नंदन सिंह, अन्नू जायसवाल, मंजूर आलम, अमरेंद्र मल्ल, मोहम्मद हासिम, किसन सिंह, फरीद अहमद, इकबाल अहमद, गोपाल यादव, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें