फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर फुंक गए एक करोड़ के पटाखे

विज्ञापन
पटाखे की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दीपावली पर फुंक गए एक करोड़ के पटाखे
विज्ञापन

महराजगंज। दीपावली पर इस बार पटाखों का कारोबार बढ़ गया। करीब एक करोड़ से ऊपर के पटाखे फोड़े गए। व्यापारियों के अनुसार शहर में 45 लाख से अधिक पटाखे की बिक्री हुई है। अन्य स्थानों पर भी पटाखों की खूब बिक्री हुई। रेट काफी अधिक होने के बाद भी पटाखा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
पटाखा व्यापारी श्याम जायसवाल, श्याम कुमार, रवि, जेपी, शुभम, अशिष, कमलेश, आकाश ने बताया कि इस बार दीपावली पर पटाखों की खूब बिक्री हुई है। लोगों ने उत्साह के साथ पटाखों की खरीदारी की। जिले में करीब एक करोड़ से ऊपर के पटाखों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सजीं पटाखों की दुकान
निचलौल दामोदर पोखरा के पास, सिसवां प्राइमरी स्कूल खाली स्थान, अड्डा बाजार महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, बृजमनगंज पक्के पोखरा के पास, लक्ष्मीपुर वन विभाग के खाली स्थान पर, ठूठीबारी इंटर कॉलेज के बगल में खाली स्थान पर, पुरंदरपुर फॉरेस्ट रोड खाली स्थान पर, चौक सब्जी मंडी, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज का मैदान, फरेंदा गल्ला मंडी, नौतनवां इंटर कॉलेज, घुघली डीएवी इंटर कॉलेज मैदान, पनियरा सुक्रहिया बाजार, परतावल तिवारी के बगीचे में, शिकारपुर नहर की पटरी पर, सोनौली राम जानकी मंदिर, सिंदुरिया नहर की पटरी पर दुकानें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें