फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपात्रों के चयन पर भागाटार की प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपात्रों को आवास देने की शिकायत पर कराई गई प्रारंभिक जांच में कमी सामने आने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- मामले की जांच दो सदस्यीय समिति को सौंपी गई

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम भागाटार में प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों के चयन के मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रधान संगीता देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच दो सदस्यीय समिति को साैंपी गई है। विकास कार्यों के संचालन के लिए गांव में तीन सदस्यीय समिति भी गठित किए जाने की पहल होगी।
मिठौरा ब्लॉक के ग्राम भागाटार में प्रधानमंत्री आवास याेजना ग्रामीण में अपात्रों के चयन की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच जिला कृषि अधिकारी से कराई गई। प्रारंभिक जांच में कुछ आवेदकों को अपात्र बताए जाने के साथ ही प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी माना गया। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं हो जाते तब तक गांव में विकास कार्यों को कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


-

ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
आवास योजना में अपात्रों के चयन में ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार को भी दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया था। जिसपर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

-
प्रधानमंत्री आवास योजना मेंं अपात्राें के चयन में प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज किया गया है। सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। विकास कार्यों को कराने के लिए जल्द ही तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें