फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की मौत के बाद फाइनेंस कर्मी फरार, गांव में सन्नाटा

Mon, 10 Jun 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा निवासी अरमान की मौत के बाद सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम अरमान का शव घर पहुंचा और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोटवा निवासी अरमान के ऊपर पत्नी और एक बेटा व एक बेटी की जिम्मेदारी थी। वह दैनिक मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण अरमान का बड़ा बेटा रेहान 17 रोजी रोटी के लिए मुंबई चला गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रोजाना उसके घर आते और उसकी पत्नी को भला बुरा कहते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर चार दिन पहले अरमान ने पत्नी और बेटी को उसके मायके कसया कुशीनगर भेज दिया था। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसके घर से गैस सिलेंडर व चूल्हा उठा ले गए थे, जिससे वह भोजन भी नहीं बना पा रहा था। उधर, अरमान की मौत के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी परतावल पनियरा मार्ग पर स्थित अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें