फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Wed, 27 Dec 2023 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सीमावर्ती चौकी सेवतरी क्षेत्र ग्राम पंचायत मरजादपुर टोला सेवतरा में बुधवार को दो पक्षों में भूमि विवाद में मारपीट हो गई। इसमें प्रथम पक्ष से रूकसाना व सकीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से सबीरून व मजहर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक, थाना क्षेत्र के सीमावर्ती चौकी सेवतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मरजादपुर टोला सेवतरा में बुधवार को लगभग 11 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें प्रथम पक्ष की रूकसाना 22 व शकीना 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की सबीरून 55 व मजहर 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।
सेवतरी चौकी प्रभारी ओमजीत पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएमसी रतनपुर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें