निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कबेलवा गांव में बृहस्पतिवार को एक दुकान पर सिगरेट पीने की बात को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आई। जहां पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक महेशपुर कबेलवा गांव स्थित एक दुकान पर सिगरेट पीने की बात को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम विवाद कर रहे एक गुट के मोनू निवासी पिपराकाजी और दूसरे गुट के रंजित भारती, श्याम चौहान और अमित सैनी निवासी महेशपुर कबेलवा को गिरफ्तार कर ली। पुलिस चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश की। जहां होली पर्व को देखते हुए न्यायालय ने चारों युवकों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद