फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम का किया अवलोकन

Thu, 14 Mar 2024 06:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए ईवीएम का जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया। ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर पुनः सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित परिवहन और उनके रखरखाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम प्रभारी एक्सईएन जल निगम को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम मशीनों के संदर्भ में राजनीतिक दलों के साथ संवाद बनाए रखें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग का अनुरोध किया।
ईवीएम प्रभारी और एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन ने बताया कि चुनाव के उपयोग के लिए आरक्षित एफएलसी ओके मशीन के तहत 3118 बीयू, सीयू 2502 और वीवीपैट मशीनों की संख्या 2716 है। जबकि ट्रेनिंग और जनजागरूकता के लिए क्रमश 209 बीयू, सीयू और वीवीपैट आरक्षित रखे गए हैं। राजनीतिक दलों को ईवीएम मशीनों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन जल निगम आसिफ हुसैन, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें