महराजगंज। भीषण ठंड में बिजली की बढ़ी मांग के चलते शहर से लेकर गांव तक के फीडर ओवरलोड से हांफ रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग होती रही। इससे शहर से लेकर गांव तक के लोग परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा जिले के करीब 30 लाख की आबादी भुगत रही है। न तो जिम्मेदार ओवरलोड का खत्म कर पा रहे हैं, और न ही लाइन लॉस की समस्या कम कर पा रहे हैं। इसी वजह से भीषण ठंड होने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। इसकी समस्या विभागीय अधिकारी से करने पर ओवरलोड बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है। इसमें दिन भर में आठ से दस बार ट्रिपिंग होने की वजह से विद्युत कटौती न होती है।
निचलौल क्षेत्र विनोद कसौधन, कोमल, श्यामजीत, जयप्रकाश, अनिल यादव आदि ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते सोमवार को उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गई। सुबह नौ बजकर 50 मिनट से दोपहर 12:50 बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उसके बाद बिजली रात तक आंख मिचौली करती रही। हालांकि लकड़ी की किल्लत से इन दिनों में भीषण ठंड से निजात पाने के लिए लोगों के पास एक मात्र सहारा बिजली ही है। मगर, लोकल फाल्ट से लेकर बार बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल है।
अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है। कुछ समय के लिए ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते बिजली कटौती होती है। जिसकी जानकारी मिलते ही तत्काल दुरुस्त करा लिया जाता है।