फरेंदा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइंस प्रेम पोखरा रोड पर 25 बेड के नवनिर्मित स्थायी रैन बसेरे का उद्घाटन सोमवार को एसडीएम रमेश कुमार व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने किया।
एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि स्थायी रैन बसेरा बन जाने से किसी भी मौसम में राहगीरों को दिक्कत नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की सुविधाओं का ध्यान दिया जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि स्थायी रैन बसेरे में लोगों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाए की गई है। इस दौरान सभासद अजय जायसवाल, सुभाष चौरसिया, गौतम पटवा, गौरीशंकर यादव, मोनू पांडेय, मुकेश सिंधी, मनोज जायसवाल, महेश लोहिया मौजूद रहे।संवाद