फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहरों में पानी आने से किसानों में खुशी

Mon, 25 Dec 2023 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गेहूं की फसल सिंचाई योग्य हो चुकी है। ऐसे में नहरों में पानी आने से किसान खुश हैं। उनको पंपिंग सेट से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। किसान उदयभान यादव, संतराम, जोखन, संतोष श्रीवास्तव, भोरीक यादव, सीताराम, अताउल्लाह ने बताया कि सोमवार सुबह नहरों में पानी आ गया है। अब फसलों की सिंचाई आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन

नारायणी नदी से निकली शाखा इटहियांं नहर से मटरा, धमउर, रेगहियां, इटहियांं, डुमरी, डीगही, सिकटहियां, पिपरा, भगवानपुर, जमुई कला, बेलवां, निपनिया, गडौरा, गडौरी, पिपरिया, मैरी, लालपुर, खेसरहा फार्म, चटियां, तुरकहियां, नौनियां, कटखोर, बोदना आदि गांव के सिवान में लगे फसलों का इस नहर से सिंचाई होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें