फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आलू लदी ट्राली पलटने से किसान की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Fri, 20 Jan 2023 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

तेंदुअहिया गांव के छह किसान ईश्वर (42), गोविंद चौहान (36), सुदामा (40), परमेश्वर (41), महाजन(42) व सेनापति (50) ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लादकर उस पर बैठकर महराजगंज जिला मुख्यालय सब्जी मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्राली के आगे वाले पहिया का बैरिंग टूटकर निकल गया, जिससे ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
इनसेंट में मृतक और रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के ग्राम प्रधान के घर पास आलू लदा टैक्टर ट्राली पलटने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृत किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तेंदुअहिया गांव के छह किसान ईश्वर (42), गोविंद चौहान (36), सुदामा (40), परमेश्वर (41), महाजन(42) व सेनापति (50) ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लादकर उस पर बैठकर महराजगंज जिला मुख्यालय सब्जी मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्राली के आगे वाले पहिया का बैरिंग टूटकर निकल गया, जिससे ट्राली पलट गई।

इस दौरान ट्राली पर बैठे किसान ईश्वर (42) की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। गोविंद चौहान (36), सुदामा( 40) परमेश्वर( 41) महाजन (42), सेनापति (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और तत्काल बचाव में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने मृत किसान ईश्वर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से पीएससी पनियरा भेजवाया गया, जहां पर गोविंद चौहान की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसको गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया है। बाकी चार घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच घायल किसानों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती करवाया गया है। गोविंद चौहान को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें