फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल बालिका वर्ग में फरेंदा और फुटबॉल में सदर की टीम विजयी
विज्ञापन

महराजगंज। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार शाम समारोह पूर्वक सांसद खेल स्पर्धा संपन्न हो गई। इस मौके पर विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबले में जारी परिणाम के मुताबिक 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सदर से आस्था यादव प्रथम, सिसवां की साना परवीन द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सिसवां से फिरोज प्रथम, सदर से नीरज कन्नौजिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सदर से अदिती यादव प्रथम एवं चांदनी यादव द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सिसवां से इंग्लेश प्रथम, सदर से अशोक यादव द्वितीय, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सिसवां से पूजा वर्मा प्रथम, सदर से उमा सहानी, बालक वर्ग में नौतनवां से प्रदीप यादव प्रथम, सदर से गोपाल द्वितीय स्थान हासिल किए। साटपुट बालिका वर्ग में सिसवां की रोमा प्रथम एवं हर्षिता द्वितीय, बालक वर्ग में सदर से विपिन एवं अफताब द्वितीय स्थान प्राप्त किए। लंबी कूद बालिका वर्ग में फरेंदा से अंकिता प्रथम, सदर से सुभावती द्वितीय, बालक वर्ग में फरेंदा से कन्हैया प्रथम, सदर से राजन द्वितीय स्थान प्राप्त किए। ऊंची कूद बालिका वर्ग में फरेंदा से सुमन, नौतनवां से शिखा द्वितीय, बालक वर्ग में सदर से अनिल कुमार, सिसवां से प्रदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कुश्ती 55 किलो बालिका वर्ग में पनियरा से अमिता प्रथम, सदर से पुष्पा द्वितीय, बालक वर्ग में नौतनवां से प्रदीप, फरेंदा से बाल्केश द्वितीय स्थान प्राप्त किए। 60 किलो ग्राम बालिका वर्ग में पनियरा से अंजू पाल प्रथम, सिसवा से सीमा द्वितीय, बालक वर्ग में सदर से सत्येद्र प्रथम, फरेंदा से राजन द्वितीय स्थान पर रहे। 70 किलो ग्राम कुश्ती बालिका वर्ग में पनियरा से अन्नू प्रथम, सदर से पल्लवी द्वितीय, बालक वर्ग में सदर से संतोष प्रथम, पनियरा से बृजेश कुमार, 75 किलो ग्राम बालक वर्ग में फरेंदा से विजय प्रथम, अविचंद्र द्वितीय, 80 किलो ग्राम बालक वर्ग में पनियरा से नीतिश प्रथम, सदर से श्याम करन द्वितीय स्थान प्राप्त किए। ताइक्वांडो में सदर से फरमान फैजी विजेता, सिसवा से प्रिया उप विजेता बनी। सब जूनियर में सदर से शांभवी विजेता एवं पनियरा से रामनरायन उप विजेता बने। जूनियर वर्ग में सदर से जुबेर विजेता एवं सिसवां से बब्लू उप विजेता बने। सिनियर वर्ग में सदर से प्रदीप विजेता एवं सिसवां से शहनवाज उप विजेता बने। वालीबाल बालिका वर्ग में फरेंदा विजेता एवं सिसवा उप विजेता, बालक वर्ग में सदर विजेता एवं पनियरा उप विजेता हुआ। फुटबाल बालिका वर्ग में सदर की टीम विजेता एवं घुघली की टीम को उप विजेता का खिताब मिला। बालक वर्ग में सदर की टीम विजयी हुई। वहीं नौतनवां की टीम उप विजेता हुई। क्रिकेट में वाईएसी क्लब महराजगंज विजेता एवं आरके क्रिकेट क्लब पनियरा उप विजेता रहा।
इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा प्रेम सागर पटेल, फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, आयोजक मंडल के सदस्य रोहन चौधरी, राजीव द्विवेदी, अरविन्द जायसवाल, सीजे थामस, विन्ध्यवासिनी सिंह, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद रविकिशन का हुआ स्वागत
भिटौली। धरमपुर चौराहे पर सांसद रवि किशन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद रौनियार, रमेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें