फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईवीएम मशीनों को प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए चिह्नित किया

Sun, 24 Dec 2023 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों की उपस्थिति में प्रशिक्षण व जागरूकता के लिए ईवीएम मशीनों को रैंडम आधार पर चयनित किया गया। रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे ईवीएम मशीनों के भंडार कक्ष का डबल लॉक खोला गया और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रत्येक राजनीतिक दल द्वारा अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की सहमति से ईवीएम मशीनों को प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी ने चिह्नित मशीनों की स्कैनिंग के निर्देश ईवीएम नोडल व एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन को दिए। ईवीएम नोडल आतिफ हुसैन ने बताया कि जनपद में कुल 2084 बूथों के 10 प्रतिशत यानी 209 एफएलसी में सही पाई गई ईवीएम मशीनों, जिसमे ंकंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट को विभिन्न राजनीतिक दलों की सहमति से चिन्हित कर प्रशिक्षण व जागरूकता के लिए अलग किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा से गौतम तिवारी, विरेन्द्र कुमार राव जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस गोपाल शाही, नंदूा प्रसाद, शमशुल हुदा खान, सुनील कुमार, प्रदीप सिंह अमित कुमार मौजूद रहे।
1051133 पुरुष मतदाता, 943570 महिला मतदाता हैं
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अब तक निर्वाचन नामावली व अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद में कुल मतदाता 1994793 हैं, जिसमें 1051133 पुरुष मतदाता, 943570 महिला मतदाता और 90 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जनपद के मतदाताओ का लिंगानुपात 898 है और ईपी रैशियो 59.09 हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कुल 54396 फॉर्म 06 प्राप्त हुए, जिनमें 53523 स्वीकृत हुए। इसी प्रकार अपमार्जन हेतु कुल 30898 फॉर्म 07 प्राप्त हुए, जिसमे 26825 स्वीकृत हुए हैं। वर्तमान मतदाताओं के फॉर्म में संशोधन हेतु कुल 3001 फॉर्म 08 प्राप्त हुआ, जिसमे 2211 स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें