घुघली। सुभाष चौक पर ठेला लगाने से मना करने पर एक युवक नगर पंचायत कर्मी से उलझ गया। बीच बराव करने गए हेड कांस्टेबिल से भी भिड़ गया। आरोप है कि उसने कर्मचारी व पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे हेड कांस्टेबल के सिर और नगर पंचायत के कर्मचारी के हाथ में चोट लगी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रविवार शाम सुभाष चौक पर अलाव जलाने आए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जब सब्जी के ठेले को हटाने के लिए कहा तो युवक नगर पंचायत कर्मचारियों से उलझ गया। यह देख पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस ने बीच बचाव किया। इसी दौरान आरोपी युवक ने पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारी घायल हो गए। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।