फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी जरूरी : डॉ. ज्योति

Sat, 06 Apr 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली विद्यालय परिसर से निकलकर विष्णु मंदिर, तहसील तिराहा, आंबेडकर तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए विद्यालय पहुंची। रंगोली प्रतियोगिता में तनु, आराधना, रागिनी, मरियम, सपना, रंजना, आयशा व राधा ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि मतदान सभी के लिए जरूरी है।
मतदान के दिन सभी काम को छोड़कर मतदान करना चाहिए। हमारे एक-एक वोट से देश की तकदीर व तस्वीर बदलती है। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी आवश्यक है। छात्राएं अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान क्षमा सिंह, चेतना विश्वास, शिखा त्रिपाठी, राजनंदनी, तनवीर, संदीप चौधरी व अभिमन्यु नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें