फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम के निर्देश पर निर्माणाधीन सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की थी शिकायत
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर में निर्माणाधीन सड़क पर किए गए अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने हटवा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, निर्माणाधीन सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अभियान के दौरान निर्माणाधीन सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़क और सरकारी संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए परतावल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें