फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेबल फैन में करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। टेबल फैन को अपनी तरफ घुमाने का प्रयास कर रहे बुजुर्ग बुधवार की शाम को बिजली के करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। गंभीरावस्था में उन्हें परिजन सीएचसी निचलौल ले गए। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अमहवां निवासी अर्जुन यादव (50) बुधवार की शाम करीब 5 बजे अपने पशुशाला में पशुओं के लिए चारा डालने के लिए गए थे। इसी दौरान वे पशुशाला में रखे टेबल फैन को अपने तरफ घुमाने लगे। ऐसे में पंखें में उतरे करंट से उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्होंने पंखे को खुद से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन पंखा उनसे चिपक गया।
मौके पर मौजूद रहे दोगहरा निवासी भुअर यादव ने डंडे से बिजली के तार को कनेक्शन से अलग किया। परिजन के सहयोग से वे अर्जुन यादव को निचलौल सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बाबत बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें