फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भराने पहुंचे ग्राहक को पंप कर्मचारियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल भराने पहुंचे ग्राहक को पंप कर्मचारियों ने पीटा
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर संचालित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे ग्राहक की बेरहमी से पिटाई हो गई। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के हड़हा सोनबरसा निवासी रामभवन 26 अपनी पत्नी रूबी 24 के साथ बाइक से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदर क्षेत्र के चेहरी गए हुए थे। जहां से शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे वापस घर लौट रहे थे। फरेंदा दक्षिणीबाई पास पेट्रोल भराने के लिए पंप पर पहुंचे। पेट्रोल भराने के बाद ग्राहक रामभवन को कुछ घटतौली की आशंका हुई तो शिकायत की। जिस पर पंप कर्मचारी आग बबूला हो गए और ग्राहक के साथ मारपीट करने लगे। पीछे टेंपो से आ रहे अन्य साथी मारपीट की घटना को देखकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें भी मारा-पीटा। जिसमें रामभवन, रूबी, सोनू को गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें