फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौनियां ट्रांसमिशन हाउस में बिजली आपूर्ति शुरू, ट्रांसफार्मर चार्ज

Wed, 13 Dec 2023 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र नौनियां में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार रात नौनियां विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीओ राजेश कुमार, जेई सन्नी गुप्ता अपने टीम के साथ नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र में लगे 40 एमबीए ट्रांसफार्मर को चार्ज किया।
विज्ञापन

बतादें की ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनियां में 40.71 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र से निचलौल लाइन को ऊर्जीकृत किया गया। ग्राम गोपाला में निर्मित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र महराजगंज से निकलकर ग्राम गोपाला, लक्ष्मीपुर, ऐकडंगा मथनिया, मुजेहना, गौनरिया, जगन्नाथपुर, सोनियाबरवा, जमुईपंडित, हरदी, मदनपुरा, बाली, बुढाडीहकला, बरवाकृपाल, बंदी, जमुईकला, गडौरा, नौनियां से होते हुए ग्राम नौनिया में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र तक आया है। अवर अभियंता सन्नी गुप्ता ने बताया कि नौनियां नवनिर्मित बिजली ट्रांसमिशन तक बिजली सप्लाई आ चुकी है, जिससे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया है।

इन उपकेंद्रों को मिलेगी निर्बाध बिजली
नवनिर्मित नौनियां ट्रांसमिशन हाउस से निचलौल, निचलौल तहसील, मिठौरा, डोमा, भेड़िया, ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्रों पर निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी। अवर अभियंता सन्नी गुप्ता ने बताया कि नौनियां 132/33 विद्युत उपकेंद्र बन जाने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी, लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें