फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीआरएम ने रेलवे ट्रैक व स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया

Sat, 17 Feb 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा/फरेंदा। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया ने शनिवार को आनंदनगर, नौतनवा स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने गहनता से स्टेशन के कार्यालयों सहित अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने रेल खंड के मध्य स्टेशन भवन, रेलवे ट्रैक, स्टेशन यार्ड,प्वाइंट एवं क्रासिंग, सिग्नल, कर्व तथा पुलों की संरक्षा का निरीक्षण किया। आनंदनगर स्टेशन परिसर में स्थित दुकानों, बुकिंग एवं पार्सल कक्ष, स्टेशन मास्टर व अधीक्षक कक्ष, पैनल रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। लक्ष्मीपुर-नौतनवां के मध्य कर्व संख्या 15 व एवं समपार संख्या 35 सी के संरक्षा का निरीक्षण किया। रेल कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेशन कि साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, वाणिज्य अधीक्षक धीरेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, आशुतोष कुमार मौजूद रहे।

लखनऊ के लिए ट्रेन संचालन करने की मांग

नौतनवा। भाजपा ने जितेंद्र जयसवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधक लखनऊ को एक शिकायती पत्र देकर नौतनवा रेलवे स्टेशन से लखनऊ तक तथा नकहा जंगल से शाम चार बजे नौतनवां आने वाली ट्रेन को शाम छह बजे से चलने और मडुआडीह से चलने वाली बंद ट्रेन को चलाने की मांग किया है। इस मौके पर संतोष अग्रहरी, दीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार श्रीवस्तव, प्रदीप जयसवाल, दीपेंद्र बनवाल, अंकुर,विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें