फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर सुविधा के स्टैंड वसूली से चालकों में आक्रोश, प्रदर्शन

Fri, 19 Jul 2024 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर में बगैर सुविधा के ऑटो चालकों से नगर पंचायत की ओर से रकम की वसूली की जा रही है। शुक्रवार को चालकों ने शहर के मेन तिराहे के पास वाहन खड़े कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से बोली के माध्यम से टैक्सी स्टैंड का ठेका दे दिया गया था। कुछ दिनों बाद ठेका निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालक मदन राव, रिजवान, शैलेश, राजकुमार, पंकज, सेराजुद्दीन, अब्बास, आलम, शमशेर, मुमताज, बाबूलाल, सोनू आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठेका समाप्त कर दिया है तो किस प्रकार की उनसे वसूली हो रही है। जिम्मेदारों की ओर से यह वसूली अवैध की जा रही है। इन लोगों ने आगे बताया की नगर पंचायत के जिम्मेदार मनमानी करते हुए स्टैंड के नाम पर हर रोज 55 रुपये की वसूली करते हैं।
स्टैंड पर करीब 40 से 45 ऑटो चलती हैं। स्टैंड शुल्क लेने वाले जिम्मेदार उनकी सुविधाओं का भी ख्याल नहीं रखते हैं। स्टैंड पर न चालकों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था है। न ही यात्रियों के लिए कोई इंतजाम है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। अगर तत्काल वसूली बंद नहीं कराई गई तो वह लोग मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

-
ऑटो चालकों से वसूली की रकम की रसीद दी जाती है। शासनादेश के मुताबिक वसूली की जा रही है। स्टैंड पर पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की जल्द व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन

-शिवनाथ मद्धेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें