खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी व सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक युवक के पास से स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान सूचना मिली की सोनौली का एक युवक स्मैक लेकर फरेंदी तिवारी बाजार की तरफ जा रहा है। मौके पर टीम पहुंची तो एक युवक आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के थैले से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम प्रकाश यादव निवासी सुकरौली थाना सोनौली बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद