फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा गांव के टोला दमकी सिवान में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गई, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मदनपुरा गांव के टोला दमकी निवासी शाह आलम (55) सिवान स्थित अपनी खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर पलट गई। अभी वह ट्रैक्टर से नीचे कूद भागने का प्रयास करते की वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे को देख पास के खेतों में मौजूद लोग पहुंचे। फिर ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक शाह आलम को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चालक शाह आलम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की उन्हें जानकारी मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें