फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़छाड़ के आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 19 Jun 2024 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के एक मोहल्ले में 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने तथा पॉक्सो अधिनियम में कार्रवाई की है। किशोरी के पिता ने बताया कि 12 जून की रात करीब 10 बजे उनकी 12 वर्षीया बेटी घर के पास साइकिल चलाना सीख रही थी। इस दौरान कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला युवक उनकी बेटी का साइकिल लेकर एक मैरिज हाल के तरफ भागने लगा और एक गैरेज के पीछे बाउंड्री के अंदर चला गया। किशोरी भी पीछे-पीछे गई तो वह अकेला पाकर उनकी बेटी के साथ गलत करने का प्रयास किया। तब तक वह भी परिवार के साथ खोजते हुए पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें