फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Thu, 17 Oct 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 3 हमीद नगर परसोहिया निवासी सीता ने नौतनवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति सास, ससुर, ननद, जेठ जेठानी पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सीता ने बताया कि उनकी शादी वार्ड नंबर 3 हमीद नगर नौतनवा निवासी राज पुत्र छटठु गौड़ के साथ 2022 में नौतनवा कस्बे से ही सम्पन्न हुआ था। उनके पिता की मृत्यु हो गई है। उनकी शादी चारों भाईयों ने मिलकर की थी। भाईयों ने अपनी क्षमता से ऊपर उठकर दान दहेज दिया। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। आरोप है कि कुछ दिन बाद से दहेज के लिए पति समेत ससुरालियों ने कई बार पिटाई की।
सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद ने मारपीट कर 17 जून की रात में घर से बाहर निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, पति राज, ससुर छट्ठु, सास सीता, जेठ सुनील, जेठानी मनीषा, ननद सुमन, रानी, चांदनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारने पीटने, धमकी तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें