फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डाॅक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 16 Aug 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोलकाता के मेडिकल कालेज में रेजीडेट डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में इंड़ियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने आरोपियाें को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव और नीमा के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय की अगुआई में डाॅक्टरों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। डाॅक्टरों के आंदोलन का समर्थन सिटीजन फोरम के सदस्यों ने भी किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों में डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. तरानुम सुलताना, डॉ. प्रीति मद्धेशिया, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. ज्योत्सना ओझा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शांति विजय मिश्रा, डॉ. सलीम, डॉ. मेघना, डॉ. उजमा, डाॅ. शाहीन, डॉ. आयशा, डॉ. अफसाना, डॉ. रफीक, डॉ. अरूण गुप्ता मौजूद रहे।
-
डाक्टरों ने काली बांधकर विरोध जताया
खनुआ। कोलकाता के मेडिकल काॅलेज की घटना के विरोध में नौतनवा में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व कुंवर घनश्याम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते दिखे। चिकित्सकों ने रात में तैनात महिला चिकित्सक को सुरक्षा और आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम, डाॅ. पूनम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें