फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगा नहीं पोर्टल पर दिखा रहा लगा चुका टीका 16-40-07

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगा नहीं, पोर्टल पर दिखा रहा लग चुका टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोविन पोर्टल पर इन दिनों भ्रमित करने वाली सूचना अपडेट हो रही है। टीका लगे बिना ही पोर्टल पर टीका लगाने की सूचना अपडेट हो जा रही है। इससे पंजीकृत कराने वाले लोग परेशान हैं। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी टीका लगने के बाद भी सूचना पोर्टल पर अपडेट नहीं है। समस्या से परेशान लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है।
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी तो जिम्मेदारों की उदासीनता से लोगों की समस्या बढ़ गई है। पोर्टल पंजीकरण कराने में सबसे पहले परेशानी हो रही है। अगर किसी तरह से पंजीकरण हो जा रहा है तो टीका लगवाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। जिले में 16 सितंबर तक 926926 लोगों को पहला डोज एवं 156371 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। सूचनाओं को ठीक ढंग से अपडेट नहीं होने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के रहने वाले अमित वर्मा ने बताया कि केंद्र पर पत्नी के साथ टीका लगवाने पहुंचा तो सटीक जानकारी देने वाला कोई नहीं था। कतार में खड़े लोग आपस में नोकझोंक करते और सुरक्षा में लगे कर्मी देखते रहे। किसी तरह टीका लगवाकर वापस लौटा। केंद्रो पर अधिकारी भ्रमण करते तो जनता के दर्द का पता चलता। लेकिन जिम्मेदार केंद्र पर नहीं पहुंच रहे है जिससे केंद्रों पर समस्या बढ़ती जा रही है।
केस नंबर एक
बभनौली गांव की अमृता को करीब दो माह पहले चौक बाजार कैंप में टीका लगा। लेकिन टीका लगने की सूचना पोर्टल पर अपडेट नहीं है। इसकी शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घरवालो के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना है। ऐसे में पोर्टल पर सूचना अपडेट नहीं रहने से परेशानी हो सकती है। टीका लगने का कार्ड तो मिला है। लेकिन सूचना पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
केस नंबर दो
शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली एकता ने बताया कि एक सप्ताह पहले पोर्टल पर पंजीकरण कराया। लेकिन अभी टीका नहीं लगा है। महिला अस्पताल केंद्र पर टीका लगने के लिए समय मिला है। पोर्टल खोलकर देखा तो पता चला कि उसमें टीका लगने की सूचना अंकित हो चुकी है।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद सभी को टीका लगाने की बेहतर व्यवस्था केंद्र पर है। समय- समय पर केंद्रों की जांच कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाती है। अगर ऐसी समस्या आ रही है तो उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. आईए अंसारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें