फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित की परियोजनाओं पर दें विशेष ध्यान : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जनहित की परियोजनाओं पर दें विशेष ध्यान : डीएम
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिला अनुमोदन समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में जो भी योजनाएं बनाई जाएं वे जनहित को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएं। जिम्मेदार प्रस्ताव बनाते समय योजना के निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। प्रसूति केंद्र, स्मार्ट क्लास, स्मार्ट रीडिंग क्लास, स्वास्थ्य उपकेंद्र व ओपेन जिम आदि के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

यह बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के जिला अनुमोदन समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को समयसीमा से पूरा कराने पर ध्यान दिया जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम के तहत विकास कार्य कराए जाने हैं। योजना के तहत 10 ब्लॉकों के कुल 176 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, राजेश्वर मणि त्रिपाठी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें