फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थित करें मूलभूत सुविधाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थित करें मूलभूत सुविधाएं : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। तीन मार्च को जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को समय से व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की असुविधा से बनाने की कवायद की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग आफिसर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया जाए। जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए भुगतान नहीं हुआ है, उसे तत्काल जमा कराते हुए कनेक्शन जोड़ा जाए। कायाकल्प योजना के तहत जिन विद्यालयों पर कार्य कराए जा रहे हैं, उनमें बूथों का नाम, बाउंड्रीवाल व रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र पूरा करा दिया जाए। सभी को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, रामसजीवन मौर्य, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा तथा सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिस्कारी टोला बूथ पर पोल न लगने के मामले की होगी जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बूथों की समीक्षा में पाया कि सिसवा विधानसभा क्षेत्र के मिस्कारी टोला बूथ पर विद्युत कनेक्शन नहीं है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि स्वीकृत प्रस्ताव के मुताबिक, 15 पोल लगने हैं, जो संभव नहीं है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जांच टीम गठित कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। अनियमितता मिलने पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए आयोग व विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में जलजीवन मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में करंट उतरने की शिकायत का निस्तारण न करने पर यूपीपीसीएल एजेंसी के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कार्रवाई के लिए एडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें