फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी ने चाकू मारकर किया मां-बेटी को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंसूरगंज के बरई टोला में एक 13 वर्षीया किशोरी और उसकी मां को गांव की ही एक अन्य किशोरी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले में घायल किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घायल लड़की की मां गीता ने तहरीर में कहा है कि गांव निवासिनी सलोनी नामक लड़की उसकी पुत्री दिव्या को देखकर हमेशा व्यंग्य करती रहती थी। सोमवार को दिव्या दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी बीच सलोनी उसे देखकर फिर व्यंग्य करने लगी। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारने-पीटने लगी। सूचना मिलने पर वह दौड़ कर मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाया। इसी बीच सलोनी भागकर घर के अंदर गई और सब्जी काटने वाला चाकू लाकर मां-बेटी दोनों को मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर पर सलोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें