फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर डीआईजी ने विशेष चौकसी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पर डीआईजी ने विशेष चौकसी के दिए निर्देश
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। दशहरा पर्व के मद्देनजर नेपाल व भारत के सशस्त्र बल के अधिकारियों ने सरहद पर विशेष चौकसी व जांच के निर्देश दिए हैं। भारतीय सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी मनजीत सिंह पड्डा ने एसएसबी के 22वीं व 66वीं बटालियन के जवानों को पर्व के मद्देनजर सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं।
दशहरा नेपाल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है जिसको लेकर भारी संख्या में नेपाल के नागरिक भारत में खरीदारी करने जाते हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यरत नेपाल के नागरिक भारी संख्या में छुट्टी लेकर पर्व मनाने नेपाल आने लगे हैं जिससे सीमा के मुख्य नाके व पगडंडियों पर आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही जिला के सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी राजेश उप्रेती का कहना का कि दशहरा पर्व के मद्देनजर सीमा व पगडंडियों पर जवानों को वाहन व आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में आनजाने वाले किसी भी नागरिकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भारतीय सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी मनजीत सिंह पड्डा ने भी एसएसबी के 22वीं व 66वीं बटालियन के जवानों को पर्व के मद्देनजर सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जवानों को पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जगह-जगह पगडंडियों व सोनौली सीमा से सरहद पार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जवानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच के नाम पर सीमा पार करने वाले दोनों देश के नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें