फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहरी क्षेत्र के 168 नए भवन निर्माण के लिए विभाग ने मांगे प्रस्ताव

Wed, 17 Jan 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। शहरी क्षेत्र के 168 आंगनबाडी केंद्र के निर्माण के लिए सभी सीडीपीओ से भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 410 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 65 केंद्र ही केवल विभाग के भवन में संचालित है। 177 प्राथमिक स्कूलों में संचालित हो रहे है। वही 168 केंद्रों का संचालन अन्य भवन में हो रहा है। इन भवनों में बेहतर संचालन करने के लिए विभाग की ओर से सभी सीडीपीओ को पत्र भेजकर भूमि चिह्नित कर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है, जिससे इस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अन्य भवनों में संचालित होने वाले केंद्रों के स्थान पर भवन निर्माण के लिए संबंधित नगर पंचायत व नगर पालिका के अधिकारियों से मिलकर भूमि चिह्नित करने के लिए सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है। प्रस्ताव मिलते ही भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा, जिससे यहां भवन निर्माण किया जा सके।
सभी ब्लाकों में तैयार हुआ लर्निंग लैब
जिले के सभी ब्लाकों में एक एक माडल केंद्र को शुरू किया गया है। जिसे लर्निंग लैब नाम देते हुए इसमें 18 बिंदुओं पर कायाकल्प के तहत तैयार किया जा चुका है। इसमें पेय जल, शौचालय के अलावा सभी बिंदुओं को ध्यान दिया गया है। जिससे जिले में इसे मॉडल रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें