फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की मांग
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विभिन्न विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम को सौंपकर मांग को पूरा करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की धनराशि विकास निधि के नाम पर वार्षिक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक पांडेय ने कहा कि अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की तरह से मानदेय कम से कम पांच हजार रुपये दिया जाए। क्षेत्र पंचायत की बैठक में आने जाने के लिए सदस्यों को कम से कम 1500 रुपये बैठक भत्ता दिया जाए। न्याय पंचायत स्तर पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय की स्थापना कराई जाए, जिससे जनता से संवाद हो और क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से हो सके। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने में प्राथमिकता दी जाए। ब्लॉक मुख्यालय पर आने और विकास कार्यों को कराने के दौरान यदि दुर्घटना होती है तो कम से कम दस लाख के दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगों को दोहराया। इस मौके पर राधाकांत यादव, अंकित तिवारी, राकेश यादव, सुभाष चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश, हरेंद्र कुमार, तवारक अली, कमलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें