फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जगमग हुआ शहर व गांव

विज्ञापन
नौतनवां कस्बे में सजा घर। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दीपावली पर जगमग हुआ शहर व गांव
विज्ञापन

महराजगंज। शहर से गांव तक हर घर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने घरों को दीपक जलाकर रोशन किया। इसके बाद शुरू हुआ पटाखों को झोड़ने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पटाखों के धमाकों के साथ ही आसमान भी रंग-बिरंगे रोशनी से रोशन हो गया। शहर के हर-गली मोहल्ले में बच्चे पटाखे झोड़ते नजर आए। लोगों ने गले मिलकर दीपावली की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला चलता रहा है। सोनौली बार्डर पर दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं।
बृहस्पतिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। हर गांव-नगर रोशनी से नहाया हुआ दिखा। कहीं पारंपरिक दीपक से घर-द्वार रोशन हो रहा तो कहीं रंग-बिरंगे इलेक्ट्रॉनिक झालर से। बच्चे, जवान व वृद्ध हर कोई पर्व की खुशियां बांटते नजर आए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। अगल-अलग रुप में बने रंगोली देखते ही बनी। शहर ही नहीं गांवों में भी रंगोली का क्रेज रहा। बच्चों से लेकर बड़ों ने भी पटाखे छोड़ खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों की जमकर हुई खरीदारी
महराजगंज/नौतनवां। दीपावली पर्व के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू पीजी खेल मैदान के अलावा जिले के विभिन्न स्थानो पर पटाखे की दुकाने सजी। जहां लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। नौतनवां इंटर कालेज परिसर में सभी दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें