फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजकुमार सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी परतावल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक राजकुमार सिंह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुमहाखोर के रहने वाले थे। वह बाइक से अपने दोस्त के पास परतावल आ रहे थे कि परतावल से कप्तानगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ना चाहा लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा शव को देख फफक पडे़। चौकी प्रभारी परतावल नीरज राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें